• Home
  • News
  • 2nd State Para Athletics 2024-खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, नेशनल के लिए हुआ चयन

2nd State Para Athletics 2024-खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, नेशनल के लिए हुआ चयन

June 24, 2024 | 0 Comments

जयपुर। राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (रानेकस) के सहयोग से संचालित किए जा रहे राजकीय नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय (रानेउमावि) के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित दूसरी राज्य स्तरीय जूनियर व सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2024 में विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किए। 

पदक विजेताओं की सूची निम्न प्रकार है-

  • मनोज कुमार : लम्बी कूद में स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक।
  • हेमन्त मीना : लम्बी कूद में स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक।
  • प्रवीण शर्मा : गोला फेंक में स्वर्ण पदक, डिस्कस फेंक में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक।
  • मनीषा सैनी : लम्बी कूद में स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक।
  • अनमोल सारण : 100 मीटर दौड में स्वर्ण पदक, लम्बी कूद में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक।
  • योगेन्द्र सिंह चौहान : लम्बी कूद में रजत पदक, 400 मीटर में रजत पदक और 1500 मीटर में रजत पदक।
  • कमलेश मीना : लम्बी कूद में रजत पदक और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक।
  • रामनिवास स्वामी : गोला फेंक में रजत पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक।
  • सौरव कुमार : लम्बी कूद में कांस्य पदक और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक।
  • अभिषेक मंगावा : डिस्कस फेंक में कांस्य पदक और 100 मीटर दौड़ में कास्य पदक।
  • अनिल कुमार सैनी : 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक।
  • पवन कुमावत : 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक।

स्वर्ण विजेता को 50 हजार, रजत विजेता को 30 व कांस्य पदक विजेता को मिले 20 हजार 

प्रतियोगिता के अंतर्गत स्वर्ण पदक विजेता को पचास हजार रुपए, रजत पदक विजेता को तीस हजार रुपए व कांस्य पदक विजेता को बीस हजार रुपए की राशि व ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय जूनियर व सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कई खिलाड़ियों का हुआ चयन 

अगले माह होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर व सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए छात्रा मनीषा सैनी व छात्र मनोज कुमार गुर्जर, पवन कुमावत, हेमन्त कुमार मीना, प्रवीण शर्मा, अनिल सैनी व लालचन्द गुर्जर का चयन हो गया है।

Font Resize
Contrast