• Home
  • Author: admin

‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान-2026’

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब,जयपुर द्वारा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजस्थान नेत्रहीन उ.मा. विद्यालय से श्रीमती जया शर्मा जी और किरण बाला जी को ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान’ सम्मानित किया गया।
​आप दोनों के समर्पण और कड़ी मेहनत को रोटरी परिवार सलाम करता है। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आपका धन्यवाद!

‘शिक्षक सम्मान समारोह-2026’

राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया।

राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर ‘शिक्षक सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मेघराज पंवार (उप शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर) रहे। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पंवार ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज की वास्तविक नींव हैं और नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करने में इन शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय है। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अंत में संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

 

Right to Write 2026 में राजस्थान नेत्रहीन उ.मा. विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

सक्षम ट्रस्ट, दिल्ली के सानिध्य एवं HCL फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 5वें Right to Write 2026 में राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय,जयपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट प्रेजेन्टेशन वर्ग में विद्यालय के छात्र कृष्णा कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं हिन्दी कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता में छात्र आयुष पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऐसे में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त करना निश्चित रूप से प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

विद्यालय के सूरज सिंह चौहान ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल दोनों विद्यार्थियों के लिए, बल्कि राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त परिवार के लिए गर्व का विषय है।

संस्था परिवार ने कृष्णा कुमार एवं आयुष पारीक को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

माननीय मंत्री महोदय श्री झाबर सिंह खर्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐🎂

माननीय मंत्री महोदय श्री झाबर सिंह खर्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐🎂

आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएँ।

आपका राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ, जयपुर के प्रति आत्मीय लगाव और विशेष रूप से नेत्रहीन बच्चों के प्रति स्नेह, संवेदनशीलता एवं अपनापन वास्तव में प्रेरणादायी है। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि आप प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिवस हमारे परिवार के बीच बच्चों के साथ मनाकर उन्हें स्नेह, उत्साह और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव इसी प्रकार समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहें तथा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का निरंतर वास हो।

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌹🙏

राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

आज दिनांक 05/07/2026 को राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ में त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव श्री धर्मराज गुर्जर, चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये। इसमें सर्वसम्मति से निम्न पदों पर उनके आगे अंकित पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किये गये :-
1. श्री विनय कुमार जौली – अध्यक्ष
2. श्री सुमति विश्नोई – उपाध्यक्ष(S)
3. श्री दीपक मीणा – उपाध्यक्ष(B)
4. श्री चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव – सचिव
5. श्री राजेश कुमार जोशी -संयुक्त सचिव(B)
6. श्री धनकुमार जैन – संयुक्त सचिव(S)
7. श्री सुभाष पारीक – कोषाध्यक्ष
8. श्री महेन्द्र कुमार गर्ग- निदेशक,विद्यालय
9. श्री दिनेश गुप्ता – संयोजक कोर कमेटी
10. श्री प्रतीक अग्रवाल- कार्यकारिणी सदस्य
11. श्री अमरचंद खटीक – कार्यकारिणी सदस्य
12. श्री दीपक कुमावत- कार्यकारिणी सदस्य
13. डॉ.पी.सी. जैन – कार्यकारिणी सदस्य
14. श्रीमती सुनीता अमीन – कार्यकारिणी सदस्य
15. श्रीमती नीलू प्रेमचन्दानी- कार्यकारिणी सदस्य
16. श्री सूरज भान शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
17. श्री तारा चन्द्र जोशी – कार्यकारिणी सदस्य
18. श्री सीताराम कुमावत- कार्यकारिणी सदस्य
19. श्री ओमप्रकाश माली – कार्यकारिणी सदस्य
20. श्री आदित्य पारीक – कार्यकारिणी सदस्य
21. श्रीमती विन्नी गुप्ता – मनोनीत विधि सलाहकार

राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय, जयपुर के पूर्व छात्र “उत्कर्ष मित्तल” ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में की उत्तीर्ण

राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के पूर्व छात्र उत्कर्ष मित्तल ने अदम्य इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार,शिक्षकों और पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।
उत्कर्ष मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया।
उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और नियमित अभ्यास को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाया।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार प्रयास किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
उत्कर्ष की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

राजस्थान नेत्रहीन उ.मा. विद्यालय,जयपुर कक्षा-10th का परिणाम 100% रहा।

राजस्थान नेत्रहीन उ.मा. विद्यालय,जयपुर
कक्षा-10th का परिणाम 100% रहा।
1. कुसुम यादव – 89.33%
2. डिम्पल कंवर -81.83%
3. इंशा खान – 81.67%
4. प्रखर नाटाणी -81.00%
5. आयुष पारीक -80.33%

राजस्थान का गौरव: दृष्टीबाधित खिलाड़ी “पवन कुमावत” ने जीता कांस्य पदक

 

राजस्थान का गौरव: दृष्टीबाधित खिलाड़ी पवन कुमावत ने जीता कांस्य पदक
ओडिशा में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पवन कुमावत ने 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे राजस्थान का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया।
सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पवन ने जिस दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ इस मुकाम को हासिल किया है, वह हर युवा के लिए प्रेरणा है।
उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सच्ची लगन और हौसलों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
कोच महेन्द्र कुमार ने बताया कि पवन ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है।
उन्होंने विश्वास जताया कि पवन जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम और भी रोशन करेगा।
संस्था के पदाधिकारियों एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने पवन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि न केवल पवन के संघर्ष और समर्पण की कहानी है, बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।

राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ में “गृह विज्ञान’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ

राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ में गृह विज्ञान प्रोजेक्ट का शुभारंभ
राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ परिसर में गृह विज्ञान प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु जी राकां रहीं। अध्यक्षता श्रीमती ज्योत्सना सक्सैना जी (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रकाश जी नागौरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ, जिससे अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संस्था सचिव श्री सी.पी. श्रीवास्तव जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की निरंतर प्रगति और नवीन योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी, संस्थापधाधिकारी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने किया।
गृह विज्ञान प्रोजेक्ट के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन कौशल प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ स्वावलंबी जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

https://www.youtube.com/post/Ugkxgo6ItxWS4ed4X181GBcWODngTj4UmjVm

Font Resize
Contrast