• Home
  • Author: admin

“रोमांच, आनंद और यादों से भरी पिकनिक”

🎉 रोमांच, आनंद और यादों से भरी पिकनिक 🎉
राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का दल जयपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित सनराइज वाटर पार्क एवं रिसोर्ट पहुँचा,जो अपनी भव्यता, हरियाली और मनोरम वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
सुबह-सुबह उत्साह से भरे विद्यार्थियों का स्वागत स्वादिष्ट नाश्ते से हुआ।
गरमागरम पकौड़ी,चाय और कोल्ड ड्रिंक ने यात्रा की थकान पलभर में दूर कर दी।
इसके बाद शुरू हुआ मस्ती और रोमांच का सिलसिला। विद्यार्थियों ने इनडोर एक्टिविटीज़ के साथ-साथ ऊँटगाड़ी राइड और हॉर्स राइड का खूब आनंद लिया,जो उनके लिए एक अनोखा अनुभव रहा।
रिसोर्ट का स्विमिंग पूल विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा।
रंग-बिरंगी स्लाइड्स पर फिसलते हुए बच्चों की हँसी पूरे वातावरण को जीवंत बना रही थी।
डीजे पर बजते राजस्थानी गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया और पिकनिक के हर पल को यादगार बना दिया।
रिसोर्ट की प्रसिद्ध ऑक्सीजन वैली अपनी प्राकृतिक सुंदरता से सभी को मोहित कर गई।
झूले, मंकी माउस, ट्रेन राइड जैसी गतिविधियों ने बच्चों के उत्साह को और बढ़ा दिया। दोपहर के भोजन में स्वादिष्ट पनीर और दाल की सब्ज़ी, सलाद, चावल और चपाती परोसी गई, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
शाम के समय आइसक्रीम के साथ पिकनिक का समापन हुआ।
थकान के बावजूद विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। यह पिकनिक न केवल मनोरंजन का साधन बनी,बल्कि आपसी सहयोग,आत्मविश्वास और जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद लेना भी सिखा गई।
इस सफल और यादगार पिकनिक के लिए सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद। 🌸

राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ का ’’59वाँ स्थापना दिवस’’ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न।

 

गणगौरी बाजार जयपुर स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ परिसर में संघ का 59वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस जे.के. राकां रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एन.के. सेठी (अध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल संस्था) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक राकां (सचिव, महावीर इंटरनेशनल संस्था), श्रीमती निर्मला सेठी एवं श्रीमती सुशीला गुलेछा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत के साथ की गई।
इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर संस्था द्वारा नव-क्रय किए गए नये भवन का उद्घाटन किया गया, साथ ही असिस्टिव टेक्नोलॉजी लैब का भी शुभारंभ किया गया। इस लैब से लो-विजन एवं नेत्रहीन विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की सहायता से शिक्षा ग्रहण करने में विशेष सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में संस्था सचिव श्री सी.पी. श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आने वाले समय के लिए संस्था का दूरदर्शी विजन भी रखा। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा,आत्मनिर्भरता एवं तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
अतिथियों ने अपने आशीर्वचन एवं संबोधन में संस्था के कार्यों की सराहना की।
मुख्य अतिथि जस्टिस जे.के. राकां ने कहा कि “नेत्रहीन विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और संसाधनों की है। राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।”
अध्यक्षता कर रहे श्री एन.के. सेठी ने कहा कि “सेवा ही सच्चा धर्म है और यह संस्था वर्षों से समाज के वंचित वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।”
विशिष्ट अतिथि श्री अशोक राकां ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पैरा यूथ गेम्स में पदक विजेता प्रवीण शर्मा एवं हेमन्त कुमार मीना का सम्मान रहा, जिनकी उपलब्धियों ने सभी को प्रेरित किया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भजन एवं देशभक्ति गीतों ने समूचे वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष डॉ. पी.सी. जैन, उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार जौली, महेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष पारीक, संयुक्त सचिव श्री धनकुमार जैन, श्री राजेश जोशी, श्री प्रतीक अग्रवाल, श्री सुनील संथानी, श्री बिन्नी गुप्ता, प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर सहित अध्यापकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Summer Camp : RNKS में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, प्रशिक्षणाथियों को मिले ब्रेल किट और सर्टिफिकेट

गणगौरी बाजार स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (RNKS) में 18 मई से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन ब्रेल शिविर का समापन समारोह 18 जून, बुधवार को धूमधाम से आयोजित किया गया।

Summer Camp : RNKS में ‘ग्रीष्मकालीन ब्रेल शिविर’ प्रारंभ, 18 जून तक चलेगा कैंप, 35 विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का भी वितरण

गणगौरी बाजार, जयपुर स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (RNKS) के अंतर्गत संचालित राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय (वि.) के तत्त्वावधान में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास व उनमें आत्म-निर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 मई, रविवार को प्रातः 11 बजे ‘ग्रीष्मकालीन ब्रेल शिविर’ की शुरुआत की गई। ये विशेष शिविर 18 जून तक संचालित किया जाएगा।

आपकी प्रतिभा और जज्बा समाज के लिए प्रेरणा, राजस्थान सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध : शहरी विकास और आवास मंत्री

गणगौरी बाजार, जयपुर स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (RNKS) के राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय (वि.) में शुक्रवार, 16 मई को शैक्षणिक सत्र-2024-25 के समापन के मौके पर वार्षिकोत्सव का बड़े ही उत्साह और धूमधाम से आयोजन किया गया।

RNKS-दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए ‘अवसरों के नए द्वार’ खोल रही आधुनिक तकनीकें : CA विजय जैन

गणगौरी बाजार, जयपुर स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (RNKS) के सभागार में 13 मई, मंगलवार को ‘सक्षम’ (SAKSHAM) ट्रस्ट के तत्वावधान और ‘विजन-एड’ (Vision-Aid) संस्था के सहयोग से ‘‘Empowering Vision Beyond Sight’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

RNKS Summer Camp : दिव्यांग दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए 18 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन शिविर

गणगौरी बाजार, जयपुर स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (RNKS) के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्यांग दृष्टिबाधित छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 18 मई से 18 जून 2025 तक किया जाएगा।

”मनु जैसे युवा देश का भविष्य, दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे असंभव कुछ भी नहीं” 

गणगौरी बाजार, जयपुर स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ  (RNKS)  में सोमवार को देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा में नवचयनित IAS अधिकारी श्री मनु गर्ग को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

Khelo India Para Games – 2025 में नेत्रहीन विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

  • तीन रजत व एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते

जयपुर.  जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित 2nd खेलो इंडिया पैरा गेम्स में राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के खिलाड़ी पवन कुमावत ने 5 किमी में रजत पदक, मनीषा सैनी ने 200मी. में रजत पदक व प्रवीण शर्मा ने डिस्कस थ्रो में रजत व गोला फेंक प्रतियोगिता कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व राजस्थान का नाम रोशन किया।

कोच महेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व लगन के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। भविष्य में सभी खिलाडियों का पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने का सपना है। इस मौके पर संस्था सचिव श्री जितेन्द्र नाथ भार्गव व प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने सभी विजेताओं का स्वागत किया।

दृष्टिबाधित छात्र अर्पित अग्रवाल को विज्ञान वर्ग की पुस्तकें ब्रेल में मुद्रण करके उपलब्ध कराई

  • जस्टिस जे.के. रांका साहब के आर्थिक सहयोग से

जयपुर.  गणगौरी बाजार स्थित राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (रानेकस) के ब्रेल प्रेस में जस्टिस जे.के. रांका साहब के आर्थिक सहयोग से 12वीं कक्षा के छात्र अर्पित अग्रवाल को विज्ञान वर्ग की पुस्तकें ब्रेल में मुद्रण करके उपलब्ध कराई गई।

ब्रेल पुस्तकों से छात्र अर्पित भी सामान्य बालकों की तरह अपने विद्यालय मे अध्ययन कर सकेगा। इस मौके पर अध्यक्ष पी.सी जैन,  सचिव जे.एन. भार्गव, कार्यालय अधीक्षक किशोरी लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Font Resize
Contrast