• Home
  • Author: admin

एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय 11वीं पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

दिनांक 18 से 21 फरवरी 2022 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय 11वीं पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान नेत्रहीन उ.मा. विद्यालय, जयपुर के 15 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीते। इनमें 12 स्वर्ण; 7 रजत व 5 कांस्य पदक शामिल है।

संस्था सचिव श्री जेएन भार्गव, अध्यक्ष श्री सीपी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष पारीक, संयुक्त सचिव वीना जैन, निदेशक श्री महेन्द्र गर्ग, संयोजक कोर कमेटी श्री राजेश जोशी जी ने सभी विजेताओं की सराहना करते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।

बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच महेन्द्र चौधरी, मैनेजर ओमप्रकाश सिंह निर्वाण, सूरज सिंह चौहान व प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर व संस्था के पदाधिकारियों को दिया। 

BID of Braille Embosser

we are a dedicated NGO working for the betterment of visually impaired people, help them to achievv live there life with dignity

Font Resize
Contrast