नेत्रहीन विद्यालय की छात्रा डिम्पल कंवर ने संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

🎉 गौरवपूर्ण उपलब्धि! हार्दिक बधाई! 🎉
अनुराग संगीत संस्थान द्वारा आयोजित संगीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राज.नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय,जयपुर की कक्षा 11वीं की प्रतिभाशाली छात्रा डिम्पल कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
डिम्पल की यह शानदार सफलता उसकी मेहनत, लगन, संगीत के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है।
संस्था परिवार की ओर से डिम्पल कंवर को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 💐
तुम्हारी यह सफलता अनेक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
🌸 प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, दृढ़ संकल्प से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। 🌸

Font Resize
Contrast