Email
राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के 4 खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण और दो रजत पदक
राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के खिलाड़ियों ने 7वीं राज्य-स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था की ओर से सभी विजयी खिलाड़ियों और उनके कोच श्री महेन्द्र कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ:
लालचंद गुर्जर (स्वर्ण पदक विजेता)
मोहित कुमावत (स्वर्ण पदक विजेता)
योगेन्द्र सिंह (रजत पदक विजेता)
लोकेश यादव (रजत पदक विजेता)
आप सभी की यह प्रेरणादायक सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।
