• Home
  • Author: admin

7वीं स्टेट पैरा स्विमिंग चैंपियनशिपः अनमोल व सूरजभान ने 3-3 गोल्ड मेडल जीते

दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसियशन ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित सातवीं राज्यस्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 व 17 मार्च 2024 को सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) जयपुर में किया गया। संस्थान के पैरा स्विमर्स अनमोल सारण और सूरजभान मीना ने 3-3 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

संघ ने गणतंत्र दिवस और स्थापना दिवस मनाया

राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ (रानेकस) ने गणतंत्र दिवस के साथ-साथ संस्थान का 55वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया।

गुलाबगढ़ रिसोर्ट पहुंचते ही खुशी से झूम उठे विद्यार्थी, लिया पिकनिक का आनन्द

राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर के विद्यार्थियों को हाल ही में पिकनिक के लिए मानसरोवर स्थित गुलाबगढ़ रिसोर्ट ले जाया गया।

आरएएस-2021 में चयनित देवेन्द्र सिंह चौहान सम्मानित

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 में राज़स्थान में पहली रैंक़ हासिल क़रने वाले दृष्टिबाधित देवेंद्र सिंह चौहान को 16 दिसंबर को संघ परिसर में सम्मानित किया गया।

कलात्मक अन्वेषण और प्रेरणा की यात्रा शुरू

आर.वी. आर्किटेक्चरल कॉलेज, बैंगलोर के छात्रों को आरएनकेएस के कला कक्ष का दौरा करने का अविश्वसनीय अवसर मिला। इन दीवारों के भीतर पनपने वाली सुंदरता और रचनात्मकता को प्रत्यक्ष रूप से देखना वास्तव में ज्ञानवर्धक था। इस शैक्षिक यात्रा के माध्यम से, दिमाग खुले, दृष्टिकोण व्यापक हुए और कला और डिज़ाइन के प्रति गहरी सराहना पैदा हुई। यहाँ आर्किटेक्ट्स और कलाकारों की अगली पीढ़ी में रचनात्मकता और नवीनता को बढ़ावा देना है!

ब्रेल प्रेस ने तैयार की संगीत एवं बाल साहित्य की पुस्तकें

ब्रेल प्रेस द्वारा हाल ही में संगीत एवं बाल साहित्य की पुस्तकें तैयार की गई हैं। ब्रेल प्रेस द्वारा इस कड़ी में संगीत व बाल साहित्य से जुड़ी कुल 8 पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है।

1. संगीत विशारद

2. अंधकार से उजाले की ओर (नाट्य विधा)

3. सुन्दर है जग सारा (बाल गीत संग्रह)

4. देश के दीवाने (स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की गौरव गाथा)

5. बंदर की बारात (बाल कविता संग्रह)

6. चौरासी बाल पहेलियाँ

7. मैं शक्ति हूँ (किशोर गीत)

8. बाल रामायण।

डिजिटल लैब और एक्सपीरियंस जोन का उद्घाटन

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के जीवन में तकनीक की नई अलख जगाने के लिए सक्षम ट्रस्ट, दिल्ली व राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में SBI फाउण्डेशन के सौजन्य से विद्यालय परिसर में डिजिटल लेब और एक्सपीरियंस जोन का उद्घाटन श्री एम. एल. शर्मा, प्रबंध निदेशक, (TGI Group of Companies, Nigeria) द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम. एल. शर्मा, प्रबंध निदेशक, (TGI Group of Companies, Nigeria), अध्यक्ष श्री नीलेश कुमार कालभोर (कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी, जयपुर), विशिष्ठ अतिथि श्रीयुत श्री मोहन मीणा (कार्यक्रम अधिशासी, आकाशवाणी, जयपुर), सुश्री फ़ातिमा हीना (कार्यक्रम अधिकारी, सक्षम, दिल्ली) रहे ।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का संस्था सचिव श्री जे.एन. भार्गव, संस्थाध्यक्ष डॉ.पी.सी. जैन व कोषाध्यक्ष श्री सुभाष पारीक द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट करके स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व भजनों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्‌घाटन

दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को विद्यालय में रिकॉर्डिंग स्टूडियो के उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सर्व श्री जस्टिस जिनेन्द्र कुमार रांका, समारोह अध्यक्ष विख्यात रत्न व्यवसायी विमल जी वैध, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती सुबिका जी वैध रहे।

प्रथम राज्यस्तरीय जूनियर व सब-जूनियर प्रतियोगिता – 2023

राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय ने जीते 38 पदक – आर्यन स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिता 2023 में राजस्थान नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 पदक जीते, इनमें 19 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल है । संस्था के सचिव जे. एन. भार्गव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के 12 दिव्यांग दृष्टीबाधित छात्र-छात्राओं ने कोच महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया । छात्रों की सफलता पर अध्यक्ष सीपी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुभाष पारीक, प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर मेनेजर ओमप्रकाश निर्वाण, सूरज सिंह चौहान ने भी बधाई दी हैं।

AICB National Braille Reading & Writing Competition

दिनांक 4 जनवरी 2023 को लुई ब्रेल जयन्ती पर AICB दिल्ली में आयोजित AICB National Braille reading and writing competition में विद्यालय के तीन छात्र व एक छात्रा ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें छात्रा चंचल मोदी ने जूनियर हिंदी रिडिंग में द्वितीय स्थान, छात्र दिव्यांश चौधरी ने जूनियर इंग्लिश रिडिंग में द्वितीय व छात्र रोहित सैनी ने सीनियर हिन्दी रिडिंग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Font Resize
Contrast