• Home
  • Welcome To Rajasthan Netraheen Kalyan Sangh, Jaipur. Empowering blind and visually chalanged from glorious 50 years.

राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेलों मे पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों का प्रतिभा सम्मान

राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेलों मे पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित –
राजस्थान नेत्रहीन उ. मा. विद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेलों मे पदक जीतने वाले पैरा खिलाडियों का माला पहनाकर व मेंडल देकर स्वागत किया गया। राज्यस्तरीय खेलों मे विद्यालयों के खिलाडियों ने 12 गोल्ड, 7 रजत, 4 कांस्य पदक जीते थे जिनमें 6 खिलाडियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ जहाँ मनीषा सैनी ने 400 मीटर में रजत पदक व मनोज गुर्जर ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता, विद्यालय व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के साथ कोच महेन्द्र चौधरी, मैनेजर सूरज सिंह चौहान व ओमप्रकाश जी निर्वाण का भी राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर जी शर्मा (आयुक्त, निशक्तजन राजस्थान सरकार), अध्यक्षता श्रीमती रतन भार्गव (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि श्री नितिन भार्गव (सिंगापुर में बैंक अधिकारी) ने अपना आर्शीवचन देकर बच्चों को प्रेरित किया।  इस मौके पर संस्था सचिव जे.एन. भार्गव, अध्यक्ष सी.पी. श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव वीना जी जैन व ताराचंद जी जोशी निदेशक महेन्द्र गर्ग व कमेटी संयोजक राजेश जोशी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने दी ।

दिनांक : 22.03.2022 को कक्षा -12 का विदाई समारोह

राजस्थान नेत्रहीन उ. मा . विद्यालय; गणगौरी बाजार जयपुर मे कक्षा -11 के छात्र छात्राओं ने अपने बड़े भाइयो – बहिनों को विदा किया ।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे बच्चों ने संगीत; कविता; बासुरीवादन मे भाग लेकर अपनी प्रस्तुती दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर जी शर्मा( आयुक्त; निशक्तजन) अध्यक्षता डा. कर्नल R. K. चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि – खन्ना जी; रजत जी विश्नोई( पार्षद) बिन्दू जी( समाजसेविका) आदि ने अपना आर्शीवचन देकर बच्चों को प्रेरित किया ।
इस मौके पर संस्था सचिव J. N. भार्गव; अध्यक्ष C. P. श्रीवास्तव; संयुक्त सचिव वीना जी जैन; निदेशक महेन्द्र गर्ग कमेटी संयोजक राजेश जोशी जी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने दी

AU Finance Bank द्वारा मैराथन का आयोजन

AU Finance Bank के तत्वधान में दिनांक 13 मार्च 2022 को आयोजित मैराथन में राजस्थान नेत्रहीन उ. मा. विद्यालय के 18 विधार्थियों ने भाग लिया सभी बच्चों ने सफलतापूर्वक 5 किलोमीटर की मैराथन पूरी की। छात्र लोकेन्द्र व प्रवीण ने मात्र 23 मिनट में ही इस मैराथन को पूरा किया, संस्था के पदाधिकारी श्री राजेश जी जोशी जी ने भी सफलतापूर्वक मैराथन पूरी की व मैडल प्राप्त किया।

 

एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय 11वीं पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

दिनांक 18 से 21 फरवरी 2022 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय 11वीं पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान नेत्रहीन उ.मा. विद्यालय, जयपुर के 15 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीते। इनमें 12 स्वर्ण; 7 रजत व 5 कांस्य पदक शामिल है।

संस्था सचिव श्री जेएन भार्गव, अध्यक्ष श्री सीपी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष पारीक, संयुक्त सचिव वीना जैन, निदेशक श्री महेन्द्र गर्ग, संयोजक कोर कमेटी श्री राजेश जोशी जी ने सभी विजेताओं की सराहना करते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।

बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच महेन्द्र चौधरी, मैनेजर ओमप्रकाश सिंह निर्वाण, सूरज सिंह चौहान व प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर व संस्था के पदाधिकारियों को दिया। 

Font Resize
Contrast