• Home
  • Uncategorized
  • राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय, जयपुर के पूर्व छात्र “उत्कर्ष मित्तल” ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में की उत्तीर्ण

राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय, जयपुर के पूर्व छात्र “उत्कर्ष मित्तल” ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में की उत्तीर्ण

April 16, 2026 | 0 Comments

राजस्थान नेत्रहीन विद्यालय के पूर्व छात्र उत्कर्ष मित्तल ने अदम्य इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार,शिक्षकों और पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।
उत्कर्ष मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया।
उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और नियमित अभ्यास को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाया।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार प्रयास किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
उत्कर्ष की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Font Resize
Contrast